13 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला में खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। बेयरस्टो ने 40 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 26 रन का पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। .

Advertisement

इस छोटी सी पारी के चलते जॉनी बेयरस्टो ने साल 2018 में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस यह आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल 21 वनडे मैचों में 48.61 की औसत से 1021 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 139 रन रहा।

Advertisement

वह वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले  डेविड गोवर (1983),क्रिस ब्रॉड (1987), पॉल कॉलिंगवुड,इयान बेल (2007) और जॉनथन ट्रॉट (2011) ने इंग्लैंड के लिए यह कारनामा किया है।

इस दौरान बेयरस्टो वनडे क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने वाले इंग्लैड के दूसरे क्रिकेटर हैं। उन्होंने 53 मैचों में ये आंकड़ा छुआ है। जबकि केविन पीटरसन ने 51 मैचों में 2000 रन पूरे किए थे।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार