India vs England: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए पुननिर्धारित पांचवें टेस्ट भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इसके सथ ही मेजबान इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल रही। भारत से मिले 378 रनों के विशाल लक्ष्य को इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाकर ही कर लिया। इंग्लैंड की यह अपनी जमीन पर सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है। 

Advertisement

इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे जॉनी बेयरस्टो, जिन्होंने दोनो पारियों में धमाकेदार शतक जड़ा। बेयरस्टो ने पहली पारी में 140 गेंदों में 106 रन,वहीं दूसरी पारी में  145 गेंदों में नाबाद 114 रनों की बेहतरीन पारी खेली। 

Advertisement

बता दें कि यह बेयरस्टो का पिछली पांच पारियों में चौथा शतक है। उन्होंने पिछली 5 पारियों में 578 गेंदों में 101.9 के स्ट्राइक रेट और 196 की औसत से 589 रन बनाए, जिसमें उन्होंने चार शतक और एक अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उनके बल्ले से 75 चौके और 13 छक्के निकले। उन्होंने क्रमश:  136 (92), 162 (157), 71* (44), 106 (140), 114* (145) बनाए। 

तोड़ा माइकल क्लार्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड

बेयरस्टो एक कैलेंडर ईयर में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 2022 में यह बेयरस्टो का छठा शतक है। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2012 में पांच शतक जड़े थे। 

ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी

Advertisement

भारत के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले बेयरस्टो इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 1990 में ग्रीम गूच ने लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ 333 और 123 रन की पारी खेली थी। इसके बाद 2008 में एंड्रयू स्ट्रॉस ने चेन्नई में 123 और 108 रन बनाए थे। 

साल में छह शतक

रूट एक कैलैंडर ईयर में छह शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले डेनिस कॉम्पटन (1947), माइकल वॉन (2002) औऱ जो रूट (2021) ने ही यह कारनामा किया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार