Englaind vs South Africa 1st T20I: जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और मोईन अली (Moeen Ali) के तूफानी अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड ने बुधवार को ब्रिस्टल में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को 41 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-0  की बढ़त बना ली है। 235 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरूआत खराब रही और 41 रन के कुल स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते जोस बटलर (22) अजर जेसन रॉय (8) की ओपनिंग जोड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद बेयरस्टो ने डेविड मलान (43) के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की।

बेयरस्टो ने 53 गेंदों में तीन चौकों और आठ छक्कों की मदद से  90 रन बनाए, वहीं मोईन अली ने 18 गेंदों में दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। मोइन ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया दोनों ने चौथे विकेट के लिए 106 रन जोड़े। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी ने पाँच विकेट चटकाए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 7 रन पर ही दो विकेट गवा दिए।क्विंटन डी कॉक (2) और रिली रॉसो (4) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स ने हेनरिक क्लासेन (20) के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। हेंड्रिक्स ने 33 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए।

Advertisement

छह नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने 28 गेंदों में दो चौकों और आठ छक्कों की मदद से 72 रन की तूफानी पारी खेलकर हार के अंतर को कम किया।

इंग्लैंड के लिए रिचर्ड ग्लासेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।  इसके अलावा रीस टॉप्ली और आदिल रशीद ने दो-दो, मोईन अली ने एक विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार