Jos Buttler Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC World Cup 2026) का 15वां मुकाबला बुधवार, 11 फरवरी को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में जोस बटलर (Jos Buttler) अपने बैट से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास लिस्ट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) को पछाड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इंग्लैंड का ये दिग्गज खिलाड़ी अब तक अपने देश के लिए 148 टी20 मैचों की 136 पारियों में 3976 रन बना चुका है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 28 अर्धशतक ठोके हैं। इसके अलावा उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 367 चौके और 173 छक्के दर्ज हैं।
टूटेगा SKY और गप्टिल का रिकॉर्ड: 35 साल के जोस मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पारी में सिर्फ एक छक्का मारते हैं तो वो इस फॉर्मेट में अपने 174 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ सूर्यकुमार यादव और मार्टिन गप्टिल को एक साथ पछाड़कर दुनिया के तीसरे सर्वाधिक T20I छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल ये तीनों ही खिलाड़ी संयुक्त रूप से तीसरी पॉजिशन पर है।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के
- रोहित शर्मा (भारत) - 159 मैचों में 205 छक्के
- मुहम्मद वसीम (यूएई) - 93 मैचों में 190 छक्के
- सूर्यकुमार यादव (भारत) - 105 मैचों में 173 छक्के
- मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) - 122 मैचों में 173 छक्के
- जोस बटलर (इंग्लैंड) - 148 मैचों में 173 छक्के
बेहद ही खास रिकॉर्ड बनाने का मौका: जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल में अपने 4000 रन पूरे करने से सिर्फ 24 रन दूर हैं। अगर जोस वेस्टइंडीज के खिलाफ ये रन बना लेते हैं तो वो ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश और दुनिया के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी होंगे।
अब तक सिर्फ बाबर आज़म (140 मैचों में 4520 रन), रोहित शर्मा (159 मैचों में 4231 रन) और विराट कोहली (125 मैचों में 4188 रन) ही ये करिश्माई आंकड़ा हासिल कर पाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड की पूरी टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, बेन डेकट, जेमी ओवरनट, जोस बटलर (विकेटकीपर),जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोश टंग, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, रेहान अहमद।