India vs England 3rd T20I: इंग्लैंड के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने मंगलवार (28 जनवरी) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में 22 गेंदों में 24 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का जड़ा। बटलर भले ही बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

बटलर भारत में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर के इस फॉर्मेट में भारत में 20 T20I मैच खेलते हुए कुल 563 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं।। इस लिस्ट में उन्होंने अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ा,जिन्होंने भारत की धरती पर 25 टी-20 इंटरनेशनल में 25.27 की औसत और 164.49 की स्ट्राईक रेट से 556 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े हैं।

Advertisement

बतौर विदेशी भारत में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन

जोस बटलर – 20 टी-20 इंटरनेशनल  में 563 रन

मोहम्मद नबी – 25 टी-20 इंटरनेशनल  में 556 रन

क्विंटन डी कॉक – 12 टी-20 इंटरनेशनल  में 458 रन

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल – 14 टी-20 इंटरनेशनल  में 445 रन

मोहम्मद शहजाद – 13 टी-20 इंटरनेशनल  में 435 रन

12 टी-20 इंटरनेशनल में 458 रन के साथ साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक तीसरे नंबर पर हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिन्होंने 14 टी-20 इंटरनेशनल ने 445 रन बनाए हैं।

Advertisement

बता दें कि इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में बटलर पहले स्थान पर हैं। पहले तीन मैच में उनके बल्ले से 45.67 की औसत से 137 रन आए हैं।

गौरतलब है कि इस तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हरा दिया, हालांकि सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट गवाकर 145 रन ही बना सकी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार