आईपीएल 2022 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया है। राजस्थान के लिए एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 47 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, उनकी इस पारी में आरसीबी के फील्डर्स का भी अहम योगदान रहा।

Advertisement

जी हां, बटलर को इस मैच में किस्मत का भरपूर साथ मिला और एक ही ओवर में उनके दो कैच छूटे जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आऱसीबी के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की। ये घटना 7वें ओवर में घटित हुई जब आकाश दीप की पहली ही गेंद पर बटलर ने हवा में सीधा शॉट मारा लेकिन आकाश दीप अपनी ही गेंद पर कैच नहीं पकड़ पाए और बटलर को जीवनदान मिल गया।

Advertisement

इसके बाद इसी ओवर में चौथी गेंद पर बटलर ने एक बार फिर बड़ा शॉट खेला और डीप स्कवेयर लेग बाउंड्री पर खड़े डेविड विली ने आसान सा कैच छोड़ दिया उस समय बटलर 11 के स्कोर पर थे। एक ही ओवर में दो कैच छूटने के बाद बटलर ने आकाश दीप को इसी ओवर में शानदार छक्का लगाया और आरसीबी को उनकी गलती का एहसास दिलाया।

बटलर जैसे खिलाड़ी के एक ओवर में ही दो कैच छोड़ना आरसीबी को काफी भारी पड़ा औऱ बटलर ने आखिर तक नाबाद रहते हुए 47 गेंदों पर 70 रन बना दिए। इस दौरान बटलर के बल्ले से एक भी चौका तो नहीं दिखा लेकिन उन्होंने 6 छक्के लगाकर फैंस का भऱपूर मनोरंजन किया। अगर आरसीबी की टीम ये मुकाबला नहीं जीत पाती है तो कहीं न कहीं ये ड्रॉप कैच उनको काफी चुभेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार