राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने शुक्रवार (27 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। बटलर ने 60 गेंदों का सामना करते हुए दस चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 106 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी

Advertisement

इस शतक के साथ ही बटलर एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बटलर ने 16 मैच में 58.86 की औसत से 824 रन बनाए हैं। बटलर ने इस मामले में केन विलियमसन (735) का रिकॉर्ड तोड़ा।

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बन बनाने के मामले में विराट कोहली 973 रन के साथ पहले और 848 रन के साथ डेविड वॉर्नर दूसरे नंबर पर हैं।

कोहली की बराबरी की

बटलर का यह आईपीएल 2022 का चौथा शतक है। इसके साथ ही वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने आईपीएल 2016 में चार शतक जड़े थे।

Advertisement

इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी

बटलर ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे कर लिए। एलेक्स हेल्स और इयोन मोर्गन के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बटलर इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

बता दें कि राजस्थान की टीम 14 साल बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। जहॉं 29 मई को उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस की टीम से होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार