जोस बटलर के शानदार शतक के दम पर इंग्लैंड ने सोमवार (1 नवंबर) को शारजाह में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में श्रीलंका को 26 रनों से हरा दिया। सुपर 12 राउंड में यह इंग्लैंड की यह लगातार चौथी जीत है और इसके साथ ही उसकी सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो गई गई है।

Advertisement

इंग्लैंड के 163 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम एक ओवर बाकी रहते हुए 137 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत बहुत खराब रही और 35 रन के कुल स्कोर पर जेसन रॉय (9), डेविड मलान (6) और जॉनी बेयरस्टो (0) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बटलर ने कप्तान इयोन मोर्गन के साथ मिलकर पारी को संभाला चौथे विकेट के लिए 112 रन जोड़े।

बटलर ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक जड़ा और 67 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मोर्गन ने 36 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 163 बनाए।

श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने तीन विकेट और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को पहले ही ओवर में पथुम निसांका के रूप में पहला झटका लगा। शानदार फॉर्म में चल रहे निसांका रनआउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे।  हसंरगा ने सबसे ज्यादा 34 रनों की पारी खेली। भानुका राजपक्षा और कप्तान दशुन शनाका ने 26-26 रन बनाए। श्रीलंका के आखिरी पांच विकेट सिर्फ 8 रन के भीतर ही गिर गए। जिसके चलते टीम 19 ओवरों में 137 रनों पर ही सिमट गई।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए मोइन अली, आदिल रशीद और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो, वहीं लियाम लिविंस्टोन और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट हासिल किया।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार