New Zealand vs England 1st T20I; इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के पास शनिवार (18 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समयके अनुसार यह मुकाबला सुबह 11.45 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

बटलर ने अभी तक टी-20 क्रिकेट में 470 मैच की 44 पारियों में 13474 रन बनए हैं। अगर वह इस  मैच में 70 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों  की लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे। कोहली के नाम 414 मैच की 397 पारियों में 13543 रन दर्ज हैं। 

Advertisement

इसके अलावा अगर वह तीन छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। बटलर ने अभी तक 141 मैच की 130 पारियों में 171 छक्के जड़े हैं, वहीं गुप्टिल ने 112 मैच की 118 पारियों में 173। इस लिस्ट में रोहित शर्मा (205) पहले और मुहम्मद वसीम (187) दूसरे नंबर पर हैं। 

बता  दें कि बटलर टी-20 इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे करने के भी करीब हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें 164 रन की दरकार है। 

बटलर अगर तीन चौके जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 350 या उससे ज्यादा चौके जड़ने वाले दुनिया के पांचवें और इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल बाबर आजम,  पॉल स्टर्लिंग,रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

न्यूजीलैंड  के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम  कुरेन,जॉर्डन कॉक्स,ब्रायडन कार्स, लियाम  डॉसन,आदिल रशीद औऱ ल्यूक वुड। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार