Jos Buttler: गुजरात टाइटंस (GT)  ने बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को सिर्फ़ 1 रन से हरा दिया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे,लेकिन गुजरात के विकेटकीपर जोस बटलर ज़बरदस्त डायरेक्ट हिट से अपनी टीम को जीत दिला दी।

Advertisement

दिल्ली  के बल्लेबाज़ डेविड मिलर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद को नहीं खेल पाए और फिर मैच टाई करने के इरादे से रन दौड़े। लेकिन बटलर ने फुर्ती दिखाते हुए अपनी जगह से ज्यादा आगे ना आकर भी कुलदीप यादव रन-आउट कर दिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे, और दिल्ली कैपिटल्स ने इस समीकरण को घटाकर 2 गेंदों में 2 रन तक पहुंचा दिया था। लेकिन कृष्णा ने आखिरी दो गेंदों के साथ ज़ोरदार वापसी की और हार के मुंह से जीत छीन ली।

Advertisement

मिलर का प्रदर्शन शानदार रहा, जब वह क्रीज़ पर आए, तब दिल्ली लक्ष्य से काफी दूर थी। 12 रन बनाकर वह अपने बाएँ हाथ में चोट लगने के कारण 'रिटायर्ड हर्ट' हो गए। इसके बाद वह मिलर 17वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए और धमाल मचा दिया। आखिरी दो ओवर में गुजरात को जीत के लिए 36 रन की दरकार थी औऱ उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते दिल्ली जीत के करीब पहुंचे। मिलर 20 गेंदों पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन उनकी पारी दिल्ली के जीत के लिए नाकाफी रही।

मैच आखिरी 2 गेंदों में पलटा, जब मिलर ने आखिरी ओर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेने से मना कर दिया, और कुलदीप पर भरोसा करने के बजाय खुद ही मैच खत्म करने का जोखिम उठाया। लेकिन उनकी यह लगती दिल्ली को भारी पड़ी और गुजरात ने शानदार जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 8 विकेट के नुकसान पर 209 तक पहुंची। गुजरात की तीन मैच में पहली जीत और दिल्ली की तीन मैच में पहली हार है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार