आईपीएल के सीज़न 15 में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी शानदार हुई है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम ने अब तक खेले अपने दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। अब राजस्थान रॉयल्स को अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ खेलना है, लेकिन इससे पहले टीम के स्टार बल्लेबाज़ जोस बटलर ने गन गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा की तारीफों के पुल बांधते हुए बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

भारतीय टीम के यंग गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल में अब तक कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। इस गेंदबाज़ ने अपनी लाइन, लेंथ और स्पीड के दम पर विपक्षी बल्लेबाज़ों को काफी परेशान किया है। यहीं वज़ह है कि अब प्रसिद्ध को पसंद करने वालों की लिस्ट में जोस बटलर का नाम भी जोड़ गया है। जोस बटलर ने अपनी टीम के इस साथी गेंदबाज़ के बारे में बात करते हुए यह साफ किया है कि वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते नज़र आएंगे।

Advertisement

जोस बटलर ने आरसीबी के साथ होने वाले मैच से पहले प्रसिद्ध कृष्णा पर बातचीत करते हुए कहा, 'उनके पास पेस और स्किल्स है। कृष्णा, भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में एक सफल गेंदबाज होने के सारे गुण रखते हैं। मैं उन्हें जल्द ही भारतीय टीम के लिए रेड बॉल क्रिकेट में खेलता देख रहा हूं।'

बता दें कि इसी बीच जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की भी काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि संजू के कप्तान बनने के बाद टीम में ज्यादा चेंज नहीं हुए हैं। यह एक विशेषता है जो हर कप्तान में होनी चाहिए। बटलर ने यह भी बताया कि राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम संजू सैमसन की कप्तानी में खेलना काफी पसंद करती है।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम के लिए साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इस तेज गेंदबाज़ ने अब तक भारतीय टीम के लिए 7 वनडे मैच खेले हैं। इसी बीच भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने भी कृष्णा की गेंदबाज़ की खुब सरहाना की है। इस साल राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें ऑक्शन के दौरान 10 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार