आईपीएल 2022 में अपनी बैटिंग से तो धमाल मचा ही रहे हैं लेकिन अपनी फील्डिंग से भी विरोधियों के होश उड़ाने का काम कर रहे हैं। जी हां, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में जॉस बटलर ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे फैंस इस सीज़न का सबसे शानदार कैच कह रहे हैं। बटलर ने ये कैच पकड़कर शिखर धवन की पारी का अंत किया।

Advertisement

ये घटना छठे ओवर की पहली गेंद पर घटित हुई जब अश्विन की पहली ही गेंद पर शिखर धवन ने आगे बढ़कर मिड ऑन के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन उनके रास्ते में जॉस बटलर आ गए। पहली बार देखकर ऐसा लगा कि ये गेंद बटलर के ऊपर से आसानी से निकल जाएगी लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे बटलर ने सुपरमैन की तरह जंप किया और एक हाथ से करिश्माई कैच को अंज़ाम दे दिया।

Advertisement

इस कैच को पकड़ने के बाद बटलर गिरते-पड़ते रहे लेकिन उन्होंने कैच नहीं छोड़ा। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इस कैच को मौजूदा सीज़न का सबसे शानदार कैच कह रहे हैं। हालांकि, इस कैच के साथ ही राजस्थान की टीम को बटलर के बल्ले से भी काफी उम्मीद होगी क्योंकि वो फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अगर उनका बल्ला चला तो पंजाब के गेंदबाज़ों का बचना मुश्किल होगा।

अगर इस मैच की बात करें तो धवन के आउट होने के बाद बेयरस्टो ने मोर्चा संभाला और सीज़न में पहली बार दिखाया कि उनके कप्तान मयंक अग्रवाल ने उन्हें उनकी पोजिशन देकर बिल्कुल भी गलती नहीं की। बेयरस्टो ने इस मैच में अर्द्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम के लिए एक बड़ी पारी की नींव रखी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार