Sri Lanka vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज जोश इंग्लिस (Josh Inglis) ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। डेब्यू मैच खेल रहे इंग्लिस ने पहली ही पारी में शतक जड़ते हुए 94 गेंदों में 102 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके औऱ 1 छक्का जड़ा। 

Advertisement

दूसरे सबसे तेज शतक

Advertisement

इंग्लिस टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मैच में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने सिर्फ 90 गेंदों में शतक पूरा किया। इस लिस्ट में उन्होंने वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2004 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 93 गेंदों में शतक जड़ा था। 

डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)

शिखर धवन- 85 गेंद (2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में)

जोश इंग्लिस- 90 गेंद ( 2025 में श्रीलंका के खिलाफ गाले में)

Advertisement

ड्वेन स्मिथ- 93 गेंद (2004 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में)

पृथ्वी शॉ- 99 गेंद (2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में)

मैट प्रायर- 105 गेंद (2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में)

Advertisement

10 साल बाद हुआ ऐसा

इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के 21वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच में शतक जड़ने का कारनामा किया है। उनसे पहले आखिरी बार साल 2015 में एडम वोग्स ने यह कारनामा किया है। 

नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लिस ने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की औऱ चौथे विकेट के लिए 146 रन जोड़े। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम  के लिए उस्मान ख्वाजा (232) और ट्रैविस हेड (57) ने  मिलकर पहली पारी के लिए 92 रन जोड़े। फिर ख्वाजा और कप्तान स्टीव स्मिथ (141) के साथ तीसरे विकेट के लिए 266 रन की साझेदारी की। यह श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार