गुजरात टाइटंस (GT) के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल (Joshua Little) ने शनिवार (4 मई) को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। लिटिल ने फाफ डु प्लेसिस,रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया। 

 
Advertisement

लिटिल ने पहले छठे ओवर में डु प्लेसिस और फिर आठवें ओवर में पाटीदार और मैक्सवेल को एक ही तरह से आउट किया और आरसीबी की धमाकेदार शुरूआत के बाद गुजरात की मुकाबले में वापसी कराई। 

Advertisement

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरूआत धमाकेदार रही थी और डु प्लेसिस (64) ने विराट कोहली (42) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की थी। लेकिन इसके बाद लिटिल की गेंदबाजी के आगे पारी लड़खड़ाई। 

आईपीएल 2024 में लिटिल का यह पहला मुकाबला है। आईपीएल 2023 के ऑक्शन में गुजरात ने लिटिल को 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पिछले सीजन 10 मैच में 7 विकेट अपने खाते में डाले थे। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि इस मैच में आरसीबी ने गुजरात को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 19.3 ओवर में 147 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 13.4 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर पहुंच गई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार