नई दिल्ली, 31 जुलाई (हि.स.) । क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के महान हरफनमौला खिलाड़ी जैक  कैलिस की आईसीसी ने जमकर सराहनी की है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा कि इस दक्षिण अफ्रीकी हरफनमौला को क्रिकेट के सभी प्रारूपों में बल्ले और गेंद दोनों से निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने के लिये याद किया जाएगा।

Advertisement

गौरतलब है कि कैलिस ने श्रीलंका के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद कल सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने श्रीलंका में तीन एकदिवसीय पारियों में केवल पांच रन बनाये थे।

Advertisement

रिचर्डसन ने बयान में कहा, ‘‘जैक कैलिस को खेल के इतिहास के सर्वकालिक महान हरफनमौला के रूप में याद किया जाएगा। बीस साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद वह सभी प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीकी टीम के मुख्य आधार रहे।" अपने चमकदार करियर के दौरान कैलिस ने कुल 519 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिनमें उन्होंने 25,534 रन बनाये। इसमें 62 शतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 577 विकेट और 338 कैच भी लिये। रिचर्डसन ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस तरह की उच्च स्तर की फिटनेस बरकरार रखना अविश्वसनीय उपलब्धि है और क्रिकेटरों की युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।"

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार