23 मार्च, ऑकलैंड (CRICKETNMORE)। ऑकलैंड में इंंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अपने टेस्ट करियर का 18वां शतक जमाकर धमाल मचा दिया। लाइव स्कोर

Advertisement

केन विलियमसन ने जैसे ही 18वां शतक बनाया वैसे ही वो न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले मार्टिन क्रो और रॉस टेलर ने 17- 17 शतक टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए बनाए हैं।

Advertisement

इसके अलावा केन विलियमयन ने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज ऐसा कारनामा करने में सफल रहे हैं। केन विलियमसन ने 114वें टेस्ट मैच के दौरान एक खास मुकाम को हासिल कर लिया है।

केन विलियमयन 102 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद का शिकार बने। अभी बारिश की वजह से खेल रूका हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड पर अबतक 171 रन की बढ़त ले ली है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार