24 जनवरी। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने फेवरेट भारतीय क्रिकेटर को लेकर खुलासा किया है। कंगना रनौत ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम के दौरान अपना फेवरेट क्रिकेटर का ऐलान किया है।
Advertisement
कंगना रनौत ने विराट कोहली को अपना फेवरेट क्रिकेटर माना है। इसके अलावा कंगना रनौत ने कहा कि कोहली उन्हें काफी पसंद हैं और काफी हैंडसम भी लगते हैं।
Advertisement
आपको बता दें कि कंगना रनौत स्टार स्पोर्ट्स स्टूडियों में अपनी नई फिल्म पंगा का प्रमोशन करने आई थी। इसी दौरान उन्होंने अपने फेवरेट क्रिकेटर को लेकर बात की।
गौरतलब है कि आजसे भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 सीरीज का आगाज हो रहा है। भारत की टीम 5 टी-20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है।