इंदौर, 10 मार्च (CRICKETNMORE)| कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के सुपर लीग चरण के ग्रुप-ए के मैच में दिल्ली को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी। कर्नाटक ने दमदार बल्लेबाजी की और 15.3 ओवर में महज दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Advertisement

कर्नाटक की शुरुआत हालांकि खराब रही और उसने पांच के कुल योग पर अपना पहला विकेट खो दिया। सलामी बल्लेबाज रोहन कदम बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें नवदीप सैनी ने पवेलियन भेजा। 

Advertisement

बी.आर. शरथ (26) के रूप में कर्नाटक को 37 के कुल योग पर दूसरा झटका लगा। शरथ रन आउट हुए। इसके बाद मयंक अग्रवाल (43 नाबाद) और करुण नायर (42 नाबाद) ने अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया।

इससे पहले दिल्ली के खिलाड़ियों ने बेहद खराब बल्लेबाजी की। दिल्ली का पहला विकेट 23 के कुल योग पर मंजोत कालरा (13) के रूप में गिरा।

शुरुआती झटका लगने के बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। नितीश राणा ने जरूर 35 रन बनाए लेकिन वह अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंचा पाए।

कर्नाटक के लिए तेज गेंदबाज वी. कौशिक ने दमदार गेंदबाजी की और महज 19 रन देकर चार विकट चटकाए। स्पिन गेंदबाज के.सी. करियप्पा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन विकेट लिए। 

Advertisement

आर. विनय कुमार को एक विकेट मिला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार