वडोदरा, 7 नवंबर (CRICKETNMORE)| कप्तान विनय कुमार के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर कनार्टक ने रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मुकाबले के तीसरे दिन सोमवार को विदर्भ को 189 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। यह कर्नाटक की चार मैचों में तीसरे जीत है और इस जीत के साथ वह ग्रुप-बी में शीर्ष पर आ गई है। 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को मिली शर्मनाक हार और टीम इंडिया के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड
Advertisement

कर्नाटक ने अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट गंवाते हुए 209 रन बनाकर विदर्भ को 301 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन विनय कुमार की घातक गेंदबाजी के कारण विदर्भ की टीम 111 रनों पर ढेर हो गई। विनय ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

विनय ने दूसरी पारी में अहम समय पर 56 रनों की पारी खेल टीम को संभाला था और इसी कारण कर्नाटक विदर्भ के सामने मजबूत लक्ष्य रख सकी। 

मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ ने 12 रनों पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे। उसकी तरफ से जितेश शर्मा (61) ही संघर्ष करते दिखे, बाकी के बल्लेबाज विकेट पर समय नहीं बिता सके। 

बड़ी खबर: टीम इंडिया को मिल गया दूसरा विराट कोहली

78 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जितेश 107 रनों के कुल योग पर टीम के नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। अक्षय वघारे (5) के रूप में टीम का आखिरी विकेट गिरा। 

इससे पहले तीसरे दिन अपने रविवार के स्कोर 108 रनों पर तीन विकेट से आगे खेलने उतरी कर्नाटक के बल्लेबाज लगातार विकेट खोते रहे। कप्तान विनय ने निचले क्रम में अकेले संघर्ष किया। 

PHOTOS: मिलिए क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ से
Advertisement

कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 267 रन बनाए थे जबकि विदर्भ की टीम अपनी पहली पारी में 176 रन ही बना सकी थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार