ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 311 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जोशुआ दा सिल्वा, केवेम हॉज और केविन सिंक्लेयर ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली। हालांकि, दूसरे दिन सिंक्लेयर और भी बड़ी पारी खेल सकते थे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते गए और केमार रोच के रनआउट ने वेस्टइंडीज को थोड़े रनों का नुकसान पहुंचा दिया।

Advertisement

सिंक्लेयर और रोच के बीच गलतफहमी तो हुई ही लेकिन साथ ही रोच की किस्मत भी खराब रही क्योंकि वो आधी पिच पर आकर फिसल गए और उनके लिए क्रीज़ में वापसी का कोई मौका ही नहीं बचा। रोच का रनआउट पारी के 105वें ओवर में देखने को मिला जब पैट कमिंस के इस ओवर की पांचवीं गेंद पर रोच डिफेंस करते ही भाग पड़े लेकिन दूसरे छोर पर खड़े केविन सिंक्लेयर ने देख लिया था कि मार्नस लाबुशेन गेंद के पीछे काफी तेज़ी से आ रहे थे और इसलिए उन्होंने भागने से मना कर दिया।

Advertisement

इस दौरान रोच बिना रुके आधी पिच पर पहुंच चुके थे और जब तक वो वापसी के लिए मुड़ पाते उनका पैर फिसल गया और वो गिर गए। लाबुशेन ने हेड के हाथों में थ्रो किया और हेड ने गिल्लियां उड़ाकर औपचारिकता को पूरा किया। इस गलतफहमी ने एक अच्छी साझेदारी का अंत किया और जो स्कोर थोड़ा और बढ़ सकता था वो सिर्फ 311 पर रुक गया। अपने साथी के रनआउट होने पर सिंक्लेयर का दुख भी साफ देखा जा सकता था। इस रनआउट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज ने गेंद से भी धमाकेदार शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पांच ओवरों में ही चार झटके दे दिए। केमार रोच ने गेंद से कमाल दिखाते हुए 3 विकेट चटकए जबकि अल्जारी जोसेफ ने मार्नस लाबुशेन के रूप में एक बड़ा विकेट चटकाया। यहां से ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां से वापसी कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार