वेलिगटन, 18 मार्च (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका ने शनिवार को बेसिन रिजर्व में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही न्यूजीलैंड को आठ रनों से हरा दिया। टीम की इस जीत में गेंदबाज केशव महाराज (6/40) ने सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मोर्ने मोर्केल (3/50) के साथ मिलकर न्यूजीलैंड टीम की दूसरी पारी 171 रनों पर समेट दी, जिसके बाद साउथ अफ्रीका को जीत के लिए केवल 80 रनों की दरकार थी और इसे हासिल करने में मेहमान टीम को अधिक समय नहीं लगा। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 24.3 ओवरों में ही दो विकेट खोकर 83 रन बनाकर न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस आधार पर साउथ अफ्रीका ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

अपने पहले दिन शुक्रवार के स्कोर नौ विकेट पर 359 रनों से आगे खेलने उतरी साउथ अफ्रीका टीम को शनिवार को अपने खाते में एक भी रन जोड़ने का मौका नहीं मिला और जीतन पटेल ने मोर्ने मोर्केल को आउट कर टीम का 10वां और अंतिम विकेट गिराया। इसके साथ ही मेजबान टीम की पहली पारी 359 रनों पर समाप्त हुई। 

न्यूजीलैंड के लिए नील वागनर और कोलिन डी ग्रैंडहोमे ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं टिम साउथी को दो और पटेल और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता मिली। 

इसके बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी न्यूजीलैंड टीम के लिए केशव और मोर्केल सबसे बड़ी परेशानी साबित हुए। दोनों ने टीम की दूसरी पारी 171 रनों पर ही समेट दी। इस पारी में मेजबान टीम के लिए जीत रावल ने सबसे अधिक 80 रन बनाए, वहीं बी.जे. वॉटलिंग ने 29 और नील ब्रूम ने 20 रन बनाए। इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सका। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए केशव और मोर्केल के अलावा कगीसो रबाडा ने भी एक विकेट लिया। 

साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में स्टीफन कुक ने 11, डीन एल्गर ने 17, हाशिम अमला ने 38 और जेपी ड्यूम्नी ने 15 रन बनाए और इसके साथ ही टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल की।

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में वागनर और साउथी को एक-एक सफलता मिली। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के केशव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने इस टेस्ट मैच में कुल आठ विकेट लिए हैं। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 25 मार्च से हेमिल्टन में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार