लीजेंड्स लीग क्रिकेट का फाइनल मैच शनिवार(29 जनवरी 2022) को एशिया लायंस(Asia Lions) और वर्ल्ड जायंट्स(World Giants) के बीच खेला गया था, इस मैच को वर्ल्ड जायंट्स की टीम ने 25 रनों से जीता लिया है। इस मैच के दौरान 41 साल के केविन पीटरसन(Kevin Pietersen) की फिटनेस का नमुना भी देखने को मिला है। जो ये साबित करता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर हैं।

Advertisement

दरअसल इस मैच के दौरान केविन पीटरसन अपने पुराने अंदाज में नज़र आए और उन्होंने बॉउंड्री के पास 41 साल की उम्र में अपनी फिटनेस का प्रदर्शन करते हुए एक शानदार कैच साथी खिलाड़ी के साथ पूरा किया जिसे देखकर सभी हैरान रह गए हैं। इस कैच को लपकने के दौरान वो बॉउंड्री के बाहर गिर भी पड़े थे, लेकिन गिरने से पहले उन्होंने साथी खिलाड़ी डैरन सैमी की तरफ बॉल फेंक दी थी, जिस वजह से बल्लेबाज को पेवेलियन की तरफ वापस लौटना पड़ा। ये कैच इतना शानदार था कि अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर कोई पीटरसन की फिटनेस को देखकर उनकी तारीफ कर रहा है।

Advertisement

ये घटना एशिया लायंस की बल्लेबाजी के 12 ओवर में घटी थी। वर्ल्ड जायंट्स के लिए ये ओवर एल्बी मोर्कल कर रहे थे। इस ओवर की चौथी बॉल पर असगर अफगान बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शॉट को जोर से खेलते हुए हवा में मार दिया। जिसके बाद बॉल बाउंड्री के पास खड़े केविन पीटरसन के ऊपर से जा रही थी, लेकिन उन्होंने बॉल को हवा में ही लपक लिया हालांकि इस दौरान वो अपना बैलेंस नहीं बना पाए जिस वजह से पीटरसन बॉउंड्री के बाहर गिर पड़े लेकिन उन्होंने इससे पहले ही बॉल को साथी खिलाड़ी सैमी की तरफ फेंक दिया था।

बता दें कि एशिया लायंस की टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया था, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी वर्ल्ड जायंट्स की टीम ने 256 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एशिया लायंस की टीम 231 रन ही बना सकी और 25 रनों से फाइनल मैच हार गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार