6 जून, नई दिल्ली। बॉक्सिंग की दुनिया के बादशाह रहे मोहम्मद अली के निधन के बाद दुनिया भर के उनके प्रशसंकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी बड़े ही अनोखे अंदाज में अपने इस हीरो को श्रद्धांजलि दी है।
Advertisement
मोहम्मद अली के बड़े फैंस में से एक पीटरसन ने उनकी याद में अपने हाथ में एक टैटू बनवाया है। इस टैटू में मोहम्मद अली रिंग में बॉक्सिंग करते नजर आ रहे हैं। मोहम्मद अली ने अपनी इस टैटू की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
यहां देखें इंस्टाग्राम पर पीटरसन द्वारा पोस्ट की गई फोटो
A photo posted by KP (@kp24) on