लंदन/नई दिल्ली, 22 जुलाई (हि.स.) । विवादास्पद हालात में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन ने वापसी की उम्मीदें नहीं छोड़ी है और उनका कहना है कि वह फिर देश के लिये खेल सकते हैं।
Advertisement
कप्तान एलेस्टेयर कुक समेत साथी खिलाड़ियों से मतभेद के कारण टीम से बाहर किये गए पीटरसन ने कहा कि वह वापसी को तैयार हैं।
Advertisement
उन्होंने एक खेल चैनल से कहा कि मैं इंग्लैंड के लिये फिर खेलना चाहता हूं लेकिन इसके लिये कुछ चीजों में बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा कि अगले 12 महीने में हमारे पास ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप जीतने और एशेज वापिस हासिल करने का मौका होगा। इंग्लैंड टीम के साथ ट्रॉफी जीतना रोमांचक होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप