ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 311 रन बनाए और जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो वेस्टइंडीज के तेज़ गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए पहले पांच ओवरों में ही 4 विकेट चटका दिए।

Advertisement

इन चार विकेटों में से मार्नस लाबुशेन का विकेट गेंदबाज से ज्यादा फील्डर के नाम रहा क्योंकि स्लिप्स में खड़े केविन सिंक्लेयर ने हवा में उड़ते हुए एक मुश्किल कैच को अंजाम दिया और लाबुशेन की पारी पर लगाम लगाई। अल्जारी जोसेफ की गेंद पर लाबुशेन के बल्ले का किनारा लगा और चौथी स्लिप में खड़े सिंक्लेयर ने हवा में उड़ते हुए इस कैच को पकड़ लिया।

Advertisement

सिंक्लेयर का ये कैच देखकर लाबुशेन को भी अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ और वो निराशा भरी मुद्रा में पवेलियन की तरफ चलते बने। वहीं, दूसरी ओर सिंक्लेयर और वेस्टइंडीज की पूरी टीम का जश्न देखने लायक था। इस शानदार कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

केमार रोच ने गेंद से कमाल दिखाते हुए 3 विकेट चटकए जबकि अल्जारी जोसेफ ने मार्नस लाबुशेन के रूप में एक बड़ा विकेट चटकाया। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम मुसीबत में नजर आ रही क्योंकि यहां से वेस्टइंडीज के स्कोर के करीब पहुंचना तो दूर फिलहाल फॉलोऑन टालना भी मुश्किल नजर आ रहा ऐसे में उस्मान ख्वाजा और मिचेल मार्श की जोड़ी पर बहुत दारोमदार होगा और यहां से ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां से वापसी कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार