अहमदाबाद, 15 अप्रैल (CRICKETNMORE) । आईपीएल में मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार से निराश टीम के विस्फोटक बल्लेबाज केरॉन पोलार्ड ने कहा है कि उन्हें रणनीति के कई पहलुओं में सुधार करना होगा।
Advertisement
पोलार्ड ने कल मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैं निश्चित तौर पर निराश हूं। हमें अच्छा शुरुआत नहीं मिली। मैने और कोरे एंडरसन ने रन बनाये लेकिन यह काफी नहीं था। हमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी में और सुधार करना होगा।
Advertisement
अगले मैच के लिये मुंबई इंडियंस की रणनीति के बारे में पूछने पर पोलार्ड ने कहा कि इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस मैच में हमारी शुरूआत अच्छी नहीं रही। हमें अगले मैच में रणनीति बदलनी होगी क्योंकि मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई है।
एजेंसी