Kieron Pollard Record: वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) मौजूदा समय में कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट का 17वां मुकाबला गुरुवार, 27 अगस्त को त्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में कीरोन पोलार्ड अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर T20 के किंग बन सकते हैं।

Advertisement

टूटेगा जोस बटलर का महारिकॉर्ड: वेस्टइंडीज के तूफानी क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं जो कि टी20 फॉर्मेट में 748 मैचों की 665 पारियों में 14,856 रन बना चुके हैं। यहां से वो CPL 2026 के 17वें मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ 35 रन बनाते हैं तो टी20 फॉर्मेट में 14,891 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ जोस बटलर को पीछे छोड़कर टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज़ बन जाएंगे।

T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • जोस बटलर - 526 मैचों की 495 पारियों में 14,890 रन
  • कीरोन पोलार्ड - 748 मैचों की 665 पारियों में 14,856 रन
  • क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारियों में 14,562 रन
  • एलेक्स हेल्स - 531 मैचों की 526 पारियों में 14,489 रन
  • डेविड वॉर्नर - 439 मैचों की 438 पारियों में 14,284 रन

गौरतलब है कि 35 वर्षीय जोस बटलर मौजूदा समय में टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 526 मैचों की 495 पारियों में 14,890 रन बनाकर ये पॉजिशन हासिल की है। खास बात तो ये है कि उन्होंने हाल ही में ही इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट द हंड्रेड में कीरोन पोलार्ड को पछाड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कीरोन पोलार्ड वापस ये टाइटल अपने नाम कर पाते हैं या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

त्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम: कॉलिन मुनरो, एलेक्स हेल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर/कप्तान), कीरोन पोलार्ड, जेड गूली, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टेरेंस हिंड्स, सुनील नरेन, अकेल हुसैन, उस्मान तारिक, नाथन एडवर्ड, जोशुआ डी सिल्वा, मैथ्यू ट्रॉम्प, डोमिनिक ड्रेक्स, डेक्सटर स्वीन, जस्टिन ग्रीव्स, अम्शी डी सिल्वा, अजय कुमार, अब्दुल रहीम टॉपिन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार