19 नवंबर। टी10 लीग के 10वें मैच में डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने कर्नाटक टस्कर्स को पांच विकेट से हराया। इस मैच में  डेक्कन ग्लैडिएटर्स के किरोन पोलार्ड ने अपनी धमाकेदार पारी के दम पर कर्नाटक टस्कर्स के खिलाफ  डेक्कन ग्लैडिएटर्स को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

 पहले कर्नाटक टस्कर्स ने 10 ओवर में 110 रन बनाए जिसके जबाव में  डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने 8.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 111 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

Advertisement

डेक्कन ग्लैडिएटर्स के लिए पोलार्ड ने 22 गेंद पर 45 रन बनाए जिसमें 1 चौका और 4 छक्का शामिल रहा। पोलार्ड ने खासकर कर्नाटक टस्कर्स के स्पिनर संदीप लमिछाने की एक ओवर में 30 रन बटोरकर मैच का पासा पलट दिया।

संदीप लमिछाने के एक ओवर में 4 छक्के और 1 चौका पोलार्ड ने जड़ा जिससे मैच पूरी तरह से  डेक्कन ग्लैडिएटर्स के खेमें में पहुंच गया।

इसके अलाना भानुका राजपक्ष ने 7 गेंद पर 27 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 3 छक्का शामिल रहा। पोलार्ड और भानुका राजपक्ष ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 68 रन जोड़े और डेक्कन ग्लैडिएटर्स को जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार