विशाखापट्टनम, 12 मई (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर लय में लौटी मुंबई इंडियंस की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। मुंबई की टीम 11 मैचों में 12 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।

Advertisement

मुंबई की टीम हमेशा से अपने सलामी बल्लेबाजों पर निर्भर करती रही है। पार्थिव पटेल और कप्तान रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने टीम के हमेशा अच्छी शुरुआत दी है।

Advertisement

मध्य क्रम में अंबाती रायडू, जोस बटलर और केरन पोलार्ड के रहते टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। इनके रहते टीम किसी भी स्कोर को हासिल कर सकती है और ऐसा इसी सत्र में कई बार देखने को मिला है।

वहीं, टीम की गेंदबाजी भी काफी मजबूत है और हर स्कोर को बचाने का माद्दा रखती है। न्यूजीलैंड के मिशेल मैक्लेनाघन अभी तक टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। युवा जसप्रीत बुमराह ने भी लागतार अच्छी गेंदबाजी की है और वह अंतिम ओवरों में टीम के मुख्य गेंदबाज की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

दूसरी टीम पंजाब बड़े नामों की मौजूदगी में भी अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाई है। टीम खेल के हर क्षेत्र में लचर प्रदर्शन कर रही है। टीम के हर खिलाड़ी चाहे वह भारतीय हो या विदेशी ने टीम को निराश ही किया है।

कमान मुरली विजय के हाथों में आने के बाद उसके हिस्से में दो जीत आई हैं। विजय ने कप्तान बनने के बाद बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

Advertisement

चोटिल शॉन मार्श की जगह टीम में आए दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के बल्ले से रन आना अभी बाकी है।

कप्तान के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां खेल राहत दी है। टीम मुंबई के खिलाफ इन दोनों पर ही निर्भर करेगी।

पंजाब की गेंदबाजी मोहित शर्मा पर निर्भर है। उनके साथ संदीप शर्मा, अनुरीत सिंह और स्पिनर अक्षर पटेल गेंदबाजी की जिम्मेदारी को साझा करेंगे।

Advertisement

टीमें (संभावित) :

किंग्स इलेवन पंजाब : मुरली विजय (कप्तान), डेविड मिलर, ग्लेन मैक्सवेल, काइल अबॉट, मनन वोहरा, मिशेल जॉनसन, हाशिम अमला, अनुरीत सिंह, अक्षर पटेल, रिद्धिमान साहा, प्रदीप साहू, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, अरमान जाफर, स्वप्निल सिंह, के.सी. करिअप्पा, फरहान बेहरदीन, ऋषि धवन, गुरकीरत सिंह मान, शार्दुल ठाकुर और निखिल नाइक।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), हरभजन सिंह, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, केरन पोलार्ड, कोरी एंडरसन, मार्टिन गुप्टिल, मिशेल मैक्लेघन, मर्चेंट डी लांगे, टिम साउदी, उन्मुक्त चंद, विनय कुमार, पार्थिव पटेल, श्रेयस गोपाल, नाथू सिंह, जगदीश सुचित, अंबाती रायडू, अक्षय वाखरे, दीपक पुनिया, जितेश शर्मा, किशोर कामत, क्रुणाल पांड्या, नितेश राणा, सिद्देश लाड।

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार