कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2022 में अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं। हालांकि, जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में किया था उसे देखने के बाद केकेआर मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को और मौके देगा। वेंकटेश अय्यर मैदान में जितने मेहनती नज़र आते हैं, वो ऑफ द फील्ड भी उतने ही मस्तीखोर हैं और WWE से उनका प्यार किसी से भी छिपा नहीं है। 

Advertisement

हाल ही में आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वेंकटेश को WWE सुपरस्टार अंडरटेकर की नकल करते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि अंडरटेकर ने हाल ही में डब्ल्यूडब्ल्यूई से रिटायरमेंट ले ली थी लेकिन अय्यर ने अंडरटेकर की नकल करके फैंस को एक बार फिर से उनकी याद दिला दी।

Advertisement

कोलकाता फ्रेंचाइज़ी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वेंकटेश अय्यर अपने ही एक फोटोग्राफर को अंडरटेकर के स्टाइल में "चोकस्लैम" मार देते हैं। इस वीडियो पर फैंस कई तरह के मज़ेदार कमेंट कर रहे हैें और वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है। वहीं, अगर वेंकटेश के आईपीएल 2021 में बात करें तो अय्यर ने केकेआर के पिछले साल फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी।

हालांकि, आईपीएल 2022 में वेंकटेश ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। 27 वर्षीय अय्यर टूर्नामेंट में अब तक के तीन मैचों में 16, 10 और 3 रन पर आउट हुए हैं।आईपीएल 2022 में कोलकाता का अगला मैच 6 अप्रैल को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ होगा। ऐसे में फैंस एक बार फिर से अय्यर शो देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार