आईपीएल 2023 के 61वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई द्वारा दिए गए 145 रनों को केकेआर ने 18.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केकेआर की इस जीत में नितिश राणा और रिंकू सिंह ने अहम भूमिका निभाई। इन दोनों खिलाड़ियों ने अर्द्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितिश राणा के लिए मैच खत्म होते ही एक बुरी खबर भी सामने आई। राणा पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल मीडिया एडवाइजरी में कहा गया है,"चूंकि ये आईपीएल के न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए नितिश राणा पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट सहित प्लेइंग इलेवन के प्रत्येक सदस्य पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया है।" 

Advertisement

इस मैच की बात करें तो सीएसके को हराकर केकेआर ने प्ले-ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। अब अगर केकेआर अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को भी हरा देता है और बाकी समीकरण भी उनके हिसाब से रहते हैं तो वो प्लेऑफ तक पहुंच सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

चेन्नई के खिलाफ इस जीत के बाद केकेआर के भी 12 अंक हो गए हैं और अब वो पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और राजस्थान रॉयल्स की बराबरी पर आ गए हैं। ऐसे मेें अगर कुछ समीकरण उनके हिसाब से सही रहे तो नितिश राणा की टीम प्लेऑफ में भी पहुंच सकती है। ऐसे में आईपीएल 2023 के आने वाले कुछ मुकाबले बेहद ही दिलचस्प होने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार