इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 65वां मुकाबला बुधवार, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में कोलकाता के मौसम को लेकर सवाल है तो चलिए आपको बताते हैं कि मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान शाम के समय हल्की बारिश की थोड़ी संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश की संभावना 51% है। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। ऐसे में फैंस को बेशक पूरे 40 ओवर का खेल देखने को ना मिले लेकिन मैच तो जरूर होता दिख सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 221 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन (43 गेंदों पर 81 रन) और रोहित शर्मा (38 गेंदों पर 78 रन) ने तूफानी पारी खेली थी और शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट चटकाए थे। ऐसे में अगर मुंबई इस मैच में भी बाज़ी मार जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 163 रन रहा है। बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो वो कोलकाता नाइट राइडर्स ने 247 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराया था।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार