आईपीएल 2022 का 25वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है। 

Advertisement

KKR vs SRH: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शुक्रवार, 15 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 7: 30 बजे
जगह – ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

KKR vs SRH Match Preview

कोलकाता नाइट राइडर्स का टॉप आर्डर अब तक उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सका है। हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी, ऐसे में फैंस यही चाहेंगे कि कप्तान हैदराबाद के खिलाफ भी रन बनाए। केकेआर के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल गेम चेंजर सबित हो सकते हैं।

केकेआर की गेंदबाजी की बात करें तो टूर्नामेंट में अब तक सुनील नरेन काफी कंजूसी से गेंदबाजी करते नज़र आए हैं, वहीं उमेश यादव और पैट कमिंस ने पॉवरप्ले में अपनी आग उगलती बॉलिंग से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान केन विलियमसन और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से पिछले कुछ मैचों में रन निकले हैं, यहीं कारण है अब टीम का बैलेंस काफी बेहतर नज़र आ रहा है। पिछले मैच में राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी के दौरान दर्द में नजर आए थे ऐसे में उनकी उपलब्धता पर सवाल होगा, लेकिन वह टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। निकोलस पूरन और एडेन मार्कराम पर सभी की निगाहे रहेंगी।

टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज़ वाशिंगटन सुंदर पिछले मैच में चोटिल हो गए थे, जो कि एसआरएच के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। केकेआर के खिलाफ जगदीश सुचित को सनराइजर्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

KKR vs SRH: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

आईपीएल के सीज़न 15 में केकेआर और एसआरएच दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन केकेआर का बॉलिंग अटैक सनराइजर्स हैदराबाद से काफी ज्यादा बेहतर नज़र आ रहा है। यहीं वज़ह है इस मैच में केकेआर की टीम फेवरेट मानी जा रही है। 

KKR vs SRH Head-to-Head

कुल - 21
कोलकाता नाइट राइजर्स - 14
सनराइजर्स हैदराबाद - 7

Advertisement

KKR vs SRH Team News

सनराइजर्स हैदराबाद - वाशिंगटन सुंदर कम से कम एक हफ्ते के लिए टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वहीं राहुल त्रिपाठी भी पिछले मैच में चोटिल नज़र आए थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स - केकेआर के पिछले मैच वेंकटेश अय्यर थोड़े असहज नज़र आए थे, हालांकि उनकी फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं आया है।  

Advertisement

KKR vs SRH संभावित प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती।

सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, शशांक सिंह, जगदीश सुचित / श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन।

Advertisement

KKR vs SRH: Fantasy XI

विकेटकीपर - निकोलस पूरन
बल्लेबाज- केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा
ऑलराउंडर - अभिषेक शर्मा, आंद्रे रसेल
गेंदबाज- टी नटराजन, सुनील नरेन, उमेश यादव, पैट कमिंस

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार