नई दिल्ली, 29 अप्रैल (CRICKETNMORE) दो रन की करीबी हार से आहत कोलकाता कल जब एक बार फिर चेन्नई के खिलाफ उतरेगा तो वह अपनी गलतियों में सुधार करके बदला चुकता करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगा। सुपरकिंग्स के हाथों कल रात चेन्नई में हार के बाद केकेआर के लिये अपनी निराशा से निजात पाना और अंकतालिका में शीर्ष पर चल रही टीम के खिलाफ वापसी करना आसान नहीं होगा।


Advertisement

कल की हार से पहले भी नाइटराइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अभी अंकतालिका में तीसरे नंबर पर काबिज मौजूदा चैंपियन को फिर से संगठित होकर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। इसके विपरीत आईपीएल में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अपने विजय अभियान को बरकरार रखने के लिये प्रतिबद्ध है।

चाहे इसे महेंद्र सिंह धोनी की बेजोड़ कप्तानी कहो या फिर चेन्नई के खिलाड़ियों का आखिर तक हार नहीं मानने का रवैया, दो बार के चैंपियन ने केकेआर के खिलाफ 135 रन के छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करके जतला दिया कि उसकी टीम को हराना आसान नहीं है। मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अनुपस्थिति की बावजूद वह जीत की लय बनाये रखना चाहेगा। अश्विन कल रात क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गये थे और ओवरों का अपना कोटा पूरा नहीं कर पाये थे। 

सुपरंकिंग्स की लाइनअप में अब आखिरकार बदलाव होगा। अश्विन की जगह बायें हाथ के स्पिनर पवन नेगी या लेग स्पिनर राहुल शर्मा को अंतिम एकादश में रखा जा सकता है। धोनी तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे की जगह इरफान पठान को रुख सकते हैं जिन्होंने अपने दो ओवर में 18 रन दिये।

उसके बल्लेबाजों ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे टीम चैंपियन बनी थी लेकिन पिछले साल सर्वाधिक रन बनाने वाले रोबिन उथप्पा, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव और यूसुफ पठान को अपनी अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है। कप्तान गौतम गंभीर पर बल्लेबाजी काफी निर्भर है। गंभीर ने अब तक तीन अर्धशतक जमाये हैं लेकिन कल वह शून्य पर आउट हो गये। नंबर छह पर उतरने वाले रेयान टेन डोएसे ने प्रयास किये लेकिन उन्हें सूर्यकुमार या यूसुफ पठान से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

Advertisement

पठान को लगातार नाकामी के बावजूद टीम में शामिल किया जा रहा है जो कि हैरान करने वाला फैसला है। शाकिब अल हसन के बांग्लादेश की टीम से जुड़ने और सुनील नारायण के बिना केकेआर की टीम कमजोर दिख रही है। नारायण के गेंदबाजी एक्शन की फिर से रिपोर्ट की गयी है। टेन डोएसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आने की जरूरत है।

इसके विपरीत केकेआर की गेंदबाजी शानदार है। नारायण की जगह टीम में लिये गये 44 वर्षीय ब्रैड हाग ने अच्छा प्रदर्शन किया। बारिश हालांकि कल फिर से अपना कमाल दिखा सकती है। कल भी यहां भारी बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बारिश की भविष्यवाणी की है।
एजेंसी

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार