11 सितंबर,(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के आखिरी दिन विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी रही। पहले दिन एक घंटे से ज्यादा का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने कोई विकेट नहीं गंवाया है।
Advertisement
केएल राहुल और अंजिक्य रहाणे की जोड़ी ने मिलकर भारत के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया दिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। भारत ने अपने तीन विकेट सिर्फ 2 रन के स्कोर पर हीं गंवा दिए थे।
Advertisement
जेम्स एंडरसन ने शिखर धवन (1) औऱ चेतेश्वर पुजारा, वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड ने विराट कोहली को अपना शिकार बनाया है।
गौरतलब है कि एलिस्टर कुक (147 रन) औऱ कप्तान जो रूट (125 रन) के शानदार शतकों की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 464 रन का विशाल लक्ष्य दिया है।