3 जनवरी।  सिडनी| चेतेश्वर पुजारा (130) की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार का खेल समाप्त होने तक चार विकेट के नुकसान पर 303 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में पुजारा के साथ हनुमा विहारी (39) नाबाद लौटे हैं। आपको बता दें कि सिडनी टेस्ट में केएल राहुल को एक और मौका मिला लेकिन इस बार भी नाकाम रहे।

Advertisement

केएल राहुल केवल 9 रन बनाकर जोश हैजलवुड की गेंद पर स्लिप में कैच कर लिए गए। इस सीरीज में केएल राहुल अपने पिछले 4 पारियों में केवल  2, 44, 2 और 0 का स्कोर बना पाए थे।

सिडनी टेस्ट के पहले दिन जब केएल राहुल आउट हुए तो उसके तुंरत बाद अपनी गलती को सुधारने के लिए नेट पर जाकर बल्लेबाजी का अभ्यास करने लगे।

केएल राहुल का आउट होने के बाद अभ्यास करते हुए वीडिया काफी वायरल हो रही है। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार