पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम केएल राहुल की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रही है। राहुल आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने लीग के 11 मैचों में अब तक 567 रन बनाए हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप उनके पास बरकरार है।

Advertisement

गावस्कर ने क्रिकेट लाइव शो में कहा, " वे (किंग्स इलेवन पंजाब) केएल राहुल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन रही है। राहुल कप्तानी की भूमिका में परिपक्व हुआ है। जब वह ज्यादा स्कोर नहीं बनाते हैं तो वह फील्डिंग में बदलाव, गेंदबाजी में बदलाव करते हैं। उन्होंने 19वां ओचर क्रिस जॉर्डन को दिया और अंतिम ओवर में 14 रनों का बचाव करने के लिए अर्शदीप सिंह पर भरोसा जताया।"

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम लगातार पांच मैचों में हार के कारण अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर थी, लेकिन इसके बाद उसने लगातार चार मैचों में जीत दर्ज की और अब 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

अभी उसे तीन और मैच खेलने हैं और उसके पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है। पंजाब ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 126 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया था।

गावस्कर ने कहा, " आप जानते हैं कि उन्होंने जीत का तरीका ढूंढ लिया है। टूर्नामेंट के शुरू में लगता है कि वे इसे हासिल नहीं कर पाए थे। हर बार वे जीत के करीब पहुंचकर आखिरी ओवरों में हार रहे थे।"

उन्होंने कहा, " इसके बाद उन्होंने वह कुंजी ढूंढ ली जिससे वे मैच जीतने लगे। पिछले मैच में 126 रन का बचाव करने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत थी। आत्मविश्वास दिखाने की जरूरत थी और उन्होंने ऐसा किया। राहुल ने उनकी बहुत अच्छी तरह से अगुवाई की।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार