आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग ऑडर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इस बार नए रोल में नजर आ सकते हैं। पिछले सीजन में मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले राहुल को अब ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। 

Advertisement

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की भूमिका में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन राहुल टीम के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं, जो पिछले सीजन से बिल्कुल अलग रोल होगा। वहीं इस रिपोर्ट का ये भी कहना है कि राहुल इस सीजन पहली पसंद के तौर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका में भी नजर आएंगे और टीम के लिए ग्लव्स भी संभालेंगे।

Advertisement

राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछले सीजन 13 मैचों में 539 रन बनाए और टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। हालांकि, पूरे सीजन में उन्होंने ज्यादातर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की।

आखिरी तीन मुकाबलों में राहुल को ओपनिंग का मौका मिला था और इस बदलाव का असर भी तुरंत देखने को मिला। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उन्होंने 65 गेंदों में नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली थी और अपने नए रोल को लेकर संकेत भी दे दिए थे।

वहीं राहुल की नजर एक बार फिर भारतीय टी20 टीम में वापसी करने पर भी होंगी। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी20 मुकाबला 2022 वर्ल्ड कप में खेला था। ऐसे में IPL 2026 उनके लिए काफी अहम होने वाला है, जहां अच्छा प्रदर्शन उन्हें फिर से टीम इंडिया के दरवाजे तक पहुंचा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी इस बार भी अक्षर पटेल के हाथों में होगी। टीम ने पिछले सीजन की शुरुआत शानदार की थी, लेकिन बाद में उनका प्रदर्शन गिरा और वह प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाए। ऐसे में इस बार टीम नए कॉम्बिनेशन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 8 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी, जबकि 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार