किंग्स इलेवन पंजाब ने दूसरे सुपर ओवर तक पहुंचे आईपीएल 2020 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया। पहले सुपर ओवर में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और दोनों विकेट खोकर पांच रन बनाए। मुंबई भी सुपर ओवर में पांच रन ही बना सकी। इसके बाद मैच का फैसला दूसरे सुपर ओवर में निकला।

Advertisement

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। पंजाब ने आखिरी तक लड़ाई लड़ी लेकिन मैच टाई रहा।

Advertisement

इम मुकाबले में पंजाब की जीत के हीरो रहे कप्तान केएल राहुल (KL Rahul), जिन्होंने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुआ इस सीजन का छठा 50 प्लस स्कोर बनाया। राहुल ने 51 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77 रन की पारी खेली।

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान राहुल ने इस आईपीएल सीजन में अपने 500 रन पूरे कर लिए और ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो अब तक कोई भारतीय नहीं बना पाया। राहुल आईपीएल के लगातार तीन सीजन में 500 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। 

राहुल ने आईपीएल 2018 में 14 मैचों में 54.9 की औसत से 659 रन बनाए थे। वहीं 2019 में इतने ही मैचों में 53.9 की औसत से साथ उनके बल्ले से 593 रन निकले थे। इस सीजन अब तक खेले गए 9 मैचों में राहुल 75 की बेहतरीन औसत से 525 रन बना चुके हैं। इस सीजन का सबसे बड़ा निजी व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 132 रन भी उन्होंने ही बनाया है।

केएल राहुल के अलावा डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल ने ही आईपीएल में यह कारनामा किया है। वॉर्नर ने लगातार चार सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं गेल ने लगातार तीन सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार