2 जून, (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाने वाले टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में विकेटकीपर की भी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर टीम को जरुरत पड़ी तो वह विकेटकीपिंग भी कर लेंगे। 

Advertisement

न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के बारे में बात करते हुए राहुल ने खुलासा किया कि वह कैसे इस मुकाबले में राशिद औऱ मुजीब की जोड़ी का सामना करेंगे। 

Advertisement

बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें स्पिन गेंदबाज अधिक हैं। 
इस टीम में पांच स्पिन गेंदबाज हैं, जिसमें मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, जाहिर खान और हामजा कोटक शामिल हैं। कोटक हाल ही में प्रथम श्रेणी में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनकर उबरे हैं। 

अपनी रणनीति पर बात करते हुए 26 वर्षीय खिलाड़ी ने राहुल ने कहा, "आईपीएल के शानदार गेंदबाज राशिद के अलावा युवा खिलाड़ी मुजीब और अन्य दो चाइनामैन गेंदबाज जाहिर खान और हामजा जैसे गेंदबाजों का प्रदर्शन देखने लायक है।"

राहुल ने कहा, "राशिद और मुजीब ने पूरे वर्ल्ड को हैरान कर रखा है और उनकी प्रतिभा छोटे फॉर्मेट में उभर कर नजर आती है, लेकिन मुझे लगता है कि ये दोनों टेस्ट प्रारूप में एक अन्य संघर्ष के लिए तैयार हैं। हमारी रणनीति एक टीम के रूप में अपनी मजबूती पर काम करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की है।"

Advertisement

राशिद ने आईपीएल में 17 मैचों में 21 विकेट लिए थे और सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, मुजीब ने 11 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हाथ में चोट लग गई थी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार