India vs Bangladesh 1st ODI: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच भारत हार गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 41.2 ओवर में 186 रनों पर ऑल आउट हो गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम एक वक्त 9 विकेट खोकर मैच में पूरी तरह से पीछे छूट गई थी।

Advertisement

बांग्लादेश की टीम के जब 150 रन पर 9 विकेट गिरे थे तब टीम इंडिया के विकेटकीपर केएल राहुल ने मेहदी हसन मिराज का एक आसान सा कैच छोड़ दिया जिसका खामियाजा टीम को इस मुकाबले को हारकर उठाना पड़ा। केएल राहुल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करके टीम इंडिया की वापसी करवाई थी। हालांकि, विकेटकीपिंग मे वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे।

Advertisement

केएल राहुल की विकेटकीपिंग देखकर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने फनी मीम शेयर करते हुए लिखा, 'बचाएंगे भी हम और मारेंगे भी हम।' वहीं अन्य यूजर्स भी केएल राहुल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, बांग्लादेश की टीम 9 विकेट गंवा चुकी है और हार की कगार पर खड़ी थी लेकिन केएल राहुल के कैच छोड़ने की वजह से अंतिम विकेट के लिए मेहदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान ने 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी कर टीम को मुकाबला जितवा दिया। 

वहीं अगर मैच की बात करें तो केएल राहुल को छोड़कर बाकी सभी भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। वहीं बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 5 और इबादत हुसैन ने 4 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार