क्रिकेट की दुनिया में आज खिलाड़ियों ने अपने खेल को बेहतर करने के लिए कई तरह के डिवाइस का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक डिवाइस है WHOOP, बीते समय में दुनियाभर के कई मशहूर खिलाड़ियों ने इसे काफी पसंद किया है। विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) तक WHOOP के दीवाने बन गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि आखिरी WHOOP डिवाइस में ऐसा क्या खास है कि ये विराट की भी पहली पसंद बन चुका है।

Advertisement

बिना स्क्रीन वाला ये बैंड है बड़े काम की चीज

Advertisement

व्हूप डिवाइस एक बिना स्क्रीन वाला बैंड हैं जिसे आपने कई खिलाड़ियों की कलाई पर बंधा हुआ देखा होगा। इस एक डिवाइस के कई फायदे हैं। दरअसल, ये बैंड जैसा दिखने वाला डिवाइस एक व्यक्ति की रोजाना का परफॉर्मेंस का स्कोर, हेल्थ मेट्रिक्स, और रियल टाइम स्ट्रेस लेवल तक के बारे में बताता है।

इतना ही नहीं, इस डिवाइस के जरिए एक खिलाड़ी अपने हार्ट रेट, ब्रीद रेट, नींद, ब्लड ऑक्सीजन, और अपनी त्वचा के तापमान में होने रहे बदलाव के बारे में तक जानकारी इकट्ठी कर सकता है। आपको बता दें कि क्योंकि इसमें कोई स्क्रीन नहीं है इस वजह से खिलाड़ी व्हूप डिसावस के कारण अपना ध्यान भी नहीं खोते। माना जाता है कि इस फिटनेस बैंड के द्वारा इकट्ठी की गई जानकारी 99 प्रतिशत सही होती है।

ये है WHOOP के सबसे बड़े फायदे

बात करें अगर व्हूप डिवाइस के फायदों की तो सबसे पहले ये डिवाइस आपको आपका ट्रेनिंग प्लान कस्टमाइज करने में मदद कर सकता है। यानी किसी भी व्यक्ति या खिलाड़ी को कब कसरत करनी है और कब आराम करना है इसमें व्हूप आपकी मदद कर सकता है।

Advertisement

एक आधी नींद लिया व्यक्ति अपने काम में पूरा योगदान नहीं दे पाता। यही वजह है व्हूप डिवाइस आपकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार करने में मदद करता है। जब यूजर सो रहा होता है तब व्हूप डिवाइस व्यक्ति की नींद की अवधि, क्वॉलिटी और चरणों को ट्रैक करता है। वो व्यक्ति के खर्राटे लेने की तीव्रता और अवधि के भी डाटा को इकट्ठा करता है, ताकी उपभोक्ता की नींद में सुधार किया जा सके। 

गौरतलब है कि WHOOP व्यक्ति के तनाव के स्त्रोतो की भी पहचना करता है और चोटों से भी बचने में मदद करता है। जब एक खिलाड़ी ओवरट्रेनिंग कर रहा होता है तो WHOOP इसके संकेत देकर उन्हें चोटिल होने से बचाता है। यही वजह है आज के समय में भारतीय टीम के कई क्रिकेट जैसे विराट कोहली, एमएस धोनी, और हार्दिक पांड्या भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेस्सी और नोवाक जोकोविच भी इसके उपभोक्ता बने हुए हैं। ये डिवाइस एक आम व्यक्ति के लिए भी मददगार है, ऐसे में आप भी इसका फायदा उठा सकते हो।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार