हंबनतोता/नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.) । दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज 21 वर्षीय क्विंटन डि कॉक श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में करियर का 5वां शतक लगाकर महज 19 पारियों में 5 शतक लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गये हैं। महज 19 पारियों में 5 या उससे ज्यादा एक दिवसीय शतक लगाने वाले क्विंटन पहले बल्लेबाज हैं। सबसे कम पारियों में शतक लगाने के रिकॉर्ड में अब तक विराट कोहली का नाम चर्चा में रहा है, लेकिन 21 साल के क्विंटन भी उन्हें कड़ी टक्कर देने लगे हैं।

Advertisement

विराट कोहली ने जहां करियर की पहली 19 एकदिवसीय पारियों में महज 2 शतक लगाए थे, वहीं प्रोटीज विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक उनसे तीन कदम आगे निकल चुके हैं। 22 साल या उससे कम की उम्र में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में भी कॉक नंबर 1 हैं। उन्होंने 21 की उम्र में जहां कुल 19 पारियों में 5 शतकें लगा दीं, वहीं सचिन उनकी उम्र में करियर की 76वीं पारी में 100 का आंकड़ा पार कर पाए थे।

Advertisement

क्विंटन ने 127 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 128 रन बनाए। प्रोटीज कप्तान एबी डिविलियर्स ने भी 11 चौकों व 4 छक्कों से सजी 108 रन की पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट पर 339 रन के मजबूत स्कोर पर पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हुई।

22 या उससे कम की उम्र में 20 पारियां खेलने के बाद सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज-

क्विंटन डि कॉक - 5
विराट कोहली - 2
उपुल थरंगा - 2
अहमद शहजाद - 2
पॉल स्टर्लिंग – 1

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार