लाहौर, 19 मई| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम ने सोमवार को कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली से उनकी तुलना नहीं करनी चाहिए क्योंकि वे दोनों अलग तरह के बल्लेबाज हैं। हाल में पाकिस्तान के वनडे कप्तान नियुक्त किए गए आजम वनडे रैंकिंग में तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं जबकि कोहली नंबर वन हैं। हालांकि टी 20 रैंकिंग में आजम शीर्ष पर हैं जबकि कोहली 10वें नबर पर हैं। वहीं, टेस्ट रैंकिंग में कोहली दूसरे नंबर पर हैं जबकि आजम पांचवें पायदान पर हैं।

Advertisement

आजम ने स्थानीय मीडिया से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कहा, " मुझे लगता है कि मेरी विराट कोहली के साथ तुलना नहीं करनी चाहिए, वो एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं और मैं अलग तरह का। मेरा काम अपनी टीम के लिए मैच जिताना है और मैं इस पर ध्यान दूंगा, तुलना पर नहीं।"

Advertisement

अपनी कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर आजम ने कहा कि वह मैदान पर अपनी भावनाओं को काबू में रखने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, " कप्तान के तौर पर आपको शांत रहने की जरूरत है। आपको गुस्सा आएगा, लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मैदान पर आपको अपनी आक्रामकता को बस में करने की जरूरत है। मैं खिलाड़ियों का समर्थन करूंगा और उनका आत्मविश्वास बढ़ाऊंगा।"

आजम ने कश्मीर मुद्दे पर शाहिद अफरीदी द्वारा दिए गए बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार