29 मई, बैंगलुरु (CRICKETNMORE)। बेंगलुरु में खेले गए आईपीएल 2016 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रन से हराकर आईपीएल 2016 का खिताब अपने नाम कर लिया। एक तरफ जहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर की मैच जीताउ पारी और कटिंग की पारी ने हैदराबाद के लिए जीत की नींव रखी तो वहीं विरोधी टीम के कप्तान कोहली ने आज 35 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली।

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया औऱ साथ ही गुजरात लायंस के कप्तान रैना के आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनानें के रिकॉर्ड को तोड़ कर अपने नाम कर लिया। सुरेश रैना ने अपने 147 आईपीएल मैचों में कुल 4098 रन बनाए हैं तो वहीं अब कोहली 139 आईपीएल मैचों में 4142 रन बना लिए हैं। इस तरह अब कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

इसके अलावा कोहली आईपीएल 2016 में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज बनें। कोहली ने 973 रन 16 मैच में बनाकर नया इतिहास लिख दिया है। कोहली ने इसके अलावा एक आईपीएल में 4 शतक जमाकर भी इतिहास लिख दिया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार