31 जनवरी, डरबन (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच डरबन में 1 फरवरी को खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने कमाल का परफॉर्मेंस कर एक टेस्ट मैच जीतने में सफलता पाई थी।
अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। फैन्स को उम्मीद है कि भारत की टीम वनडे सीरीज में बेहतर परफॉर्मेंस करेगी।
एक तरफ जहां फैन्स को उम्मीद है कि भारत वनडे सीरीज में टेस्ट सीरीज से कमाल का परफॉर्मेंस करेगा तो वहीं दूसरी ओर धोनी की बल्लेबाजी क्रम को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल समाप्त हुए टी- 20 सीरीज में नंबर 4 और नंबर 3 पर बल्लेबाजी करी थी।
रोहित शर्मा ने अपने कप्तानी में महान धोनी की बल्लेबाजी क्रम को ऊपर भेजकर हर किसी को चकित कर दिया था। रोहित शर्मा कई दफा अपने बयान में धोनी को ऊपरी क्रम पर भेजनी की वकालत कर चुके हैं।
आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में भले ही धोनी नंबर 6 और नंबर 7 पर बल्लेबाजी करके ज्यादा मैच खेले हैं लेकिन नंबर 4 पर धोनी का बल्लेबाजी औसत कमाल का है।►
इस क्रम पर धोनी ने 27 मैच में 1230 रन 55.90 की औसत के साथ बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने एक शतक नाबाद 109 रन भी बनाए हैं। इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 11 अर्धशतक ठोके हैं।
यानि कहा जा सकता है कि नंबर 4 पर धोनी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
अब ये देखना होगा कि क्या कोहली भी रोहित की रणनीति के आधार पर धोनी को वनडे सीरीज में ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी कराते हैं। ये देखना काफी दिलचस्प होगा।