2 फरवरी, डरबन (CRICKETNMORE)> डरबन में खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने रिकॉर्डतोड़ शतक जमाया।

Advertisement

अपने वनडे करियर में विराट कोहली का यह 33वां शतक है। वर्ल्ड क्रिकेट में विराट कोहली सबसे ज्यादा वनडे शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं भारतीय कप्तान के तौर पर भी विराट कोहली ने सौरव गांगुली की बराबरी कर ली।

कोहली की बल्लेबाजी देखकर जहां पूरे भारतवर्ष ने जश्न मनाया तो वहीं उनकी खूबसूरत वाइफ अनुष्का शर्मा भी जश्न मनानें में पीछे नहीं रहीं।

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्ट्राग्राम पर स्टोरी वाली पेज पर कोहली के द्वारा शतक जमाने वाली फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में अनुष्का शर्मा के बारे में लिखा है " यह खिलाड़ी कमाल का है"

Advertisement

गौरतलब है कि 11 दिसंबर 2017 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बंधन में बंध गए थे। ऐसे में आपको बता दें कि यह पहली दफा है जब अनुष्का शर्मा अपनी तरफ से कोहली के लिए खुले दिल से प्यार का इजहार कर रही हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार