लाहौर, 27 जनवरी | भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के एक पाकिस्तानी प्रशंसक को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब उसने एडिलेड में भारत की आस्ट्रेलिया की जीत पर अपने छत पर तिरंगा फहरा दिया। पुलिस ने इस प्रशंसक को मंगलवार को गिरफ्तार किया। इसका नाम उमर दराज है। यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा जिले का निवासी है।

एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के मुताबिक पुलिस अधिकारी मोहम्मद जामिल ने कहा, "हमने उमर के घर पर छापा मारा और उसकी छत पर से तिरंगा बरामद किया।" यह पूछे जाने पर कि उसने आखिरकार तिरंगा क्यों फहराया, दराज ने कहा, "मैं कोहली का प्रशंसक हूं। मैं कोहली के कारण ही भारतीय टीम का समर्थन करता हूं। मैं भारतीय क्रिकेटर के प्रति अपने प्यार को प्रकट करना चाहता था।" जामिल ने कहा कि पुलिस ने दराज के खिलाफ मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक आर्डर के तहत मामला दर्ज किया है। दराज को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

दराज ने अपने किए के लिए माफी भी मांगी है। उसने कहा कि उसे नहीं पता था कि पाकिस्तान में तिरंगा लहराना अपराध है। दराज ने यह भी कहा कि वह सिर्फ एक क्रिकेट प्रशंसक न कि किसी तरह का जासूस, लिहाजा उसे छोड़ दिया जाए। पुलिस को दराज के घर की दीवारों पर कोहली की तस्वीरें चिपकी हुई मिलीं।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार