नई दिल्ली, 18 अगस्त (हि.स.) । विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में लचर बल्लेबाजी करके खराब प्रदर्शन के कुछ नये रिकार्ड बना लिये। कोहली ने इस श्रृंखला की दस पारियों में 13.40 की औसत से केवल 134 रन बनाये, जो कि अतिरिक्त रन से भी कम थे। भारत के खाते में 177 अतिरिक्त रन जुड़े। कोहली की तरह शिखर धवन(122) और स्टुअर्ट बिन्नी(118) ने अतिरिक्त रनों से कम रन बनाये।

Advertisement

बल्लेबाजी क्रम में चोटी के चार बल्लेबाजों जिन्होंने किसी टेस्ट श्रृंखला की दस या इससे अधिक पारियां खेली हों, उनके खराब प्रदर्शन की सूची में कोहली दूसरे नंबर पर है। संयोग से रिकार्ड भारत के ही चंदू सरवटे के नाम पर था जिन्होंने आस्ट्रेलिया के 1947-48 के दौरे में दस पारियों में केवल 100 रन बनाये थे।

Advertisement

वहीं, पुजारा का नंबर तीन बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड में प्रदर्शन सबसे खराब रहा। पुजारा ने दस पारियों में 22-20 की औसत से 222 रन बनाये। इंग्लैंड में कम से कम पांच या इससे अधिक पारियां खेलने वाले भारत के नंबर तीन बल्लेबाज का यह सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने 2007 में छह पारियों में 126 रन बनाये थे लेकिन उनका औसत पुजारा से थोड़ा बेहतर 25 . 20 था।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार