बेंगलुरू, 7 मई (Cricketnmore): राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दो नए रिकार्ड अपने नाम कर लिए। कोहली ने नाबाद 108 रनों की पारी खेल पुणे के खिलाफ टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। वह ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिसने आईपीएल के एक ही सत्र में दो शतक लगाए हैं। इससे पहले वह गुजरात लायंस के खिलाफ राजकोट में 24 अप्रैल को नाबाद 100 रन की पारी खेल चुके हैं।

Advertisement

इसके अलावा वह इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीन आईपीएल सत्रों में 500 से ज्यादा रन बनाए हों। इससे पहले वह 2015 के सत्र में 505 और 2013 के सत्र में 634 रन बना चुके हैं।

Advertisement

मैच के बाद क्रिकेट सांख्यिकीविद् एच.आर. गोपाल कृष्णा ने आईएएनएस को बताया, "कोहली ने बेंगलोर की तरफ से खेलते हुए इस सत्र में आठ मैचों में 541 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर के मुंबई का कप्तान रहते हुए 2011 सत्र में बनाए गए 553 रन और 2010 में बनाए गए 618 रनों के रिकार्ड को पार कर लिया है।"

कोहली का 2013 के सत्र में 634 रन बनाना आईपीएल में किसी भी कप्तान द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों का रिकार्ड है।

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार